रास्ते के विवाद में महिलाओं ने जेल मंत्री दारा सिंह चौहान से की शिकायत, पुलिस कार्रवाई पर जताई नाराजगी

मऊ

मऊ जनपद के मकान के रास्ते व सहन की जमीन को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मकान के रास्ते व सहन की जमीन को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंच गया। दोपहर करीब 2:00 बजे कलेक्ट्रेट में नवनिर्मित लाइब्रेरी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आए कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान का पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने घेराव कर पुलिस की एकतरफा कार्रवाई और स्थानीय दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मारपीट और पुलिस की ढिलाई का आरोप

जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मकान के रास्ते और सहन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। करीब 48 घंटे पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

पहले पक्ष की महिलाओं का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके मकान का रास्ता और सहन की जमीन धीरे-धीरे कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर दबंगों ने उनके साथ मारपीट की, लेकिन पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर रही है।

मंत्री से निष्पक्ष जांच और समाधान की गुहार

लाइब्रेरी का फीता काटने पहुंचे जेल मंत्री दारा सिंह चौहान के समक्ष अपनी बात रखते हुए महिलाओं ने न्याय की गुहार लगाई। महिलाओं ने मांग की कि विवादित भूमि का राजस्व अभिलेखों के आधार पर निस्तारण कराया जाए और दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मंत्री ने पीड़ित महिलाओं की बात सुनकर मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.