बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश सरकार के ‘ऑपरेशन क्लीन-2’ अभियान के तहत बलिया पुलिस थानों में लंबे समय से खड़े लावारिस और निस्तारण योग्य वाहनों के निपटारे में जुट गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश सरकार के ‘ऑपरेशन क्लीन-2’ अभियान के तहत बलिया पुलिस थानों में लंबे समय से खड़े लावारिस और निस्तारण योग्य वाहनों के निपटारे में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशानुसार गड़वार थाना परिसर में आगामी 26 सितंबर 2026 को विभिन्न मामलों से जुड़ी 6 लावारिस मोटरसाइकिलों की खुली नीलामी की जाएगी।
उपजिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में होगी प्रक्रिया
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में यह नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। पूरी नीलामी को पारदर्शी और नियमानुकूल बनाने के लिए उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सदर की अध्यक्षता में एक विशेष नीलामी समिति का गठन किया गया है, जिसकी सीधी निगरानी में वाहनों की बोली लगाई जाएगी।
इच्छुक लोग ले सकते हैं भाग
गड़वार पुलिस के अनुसार, इच्छुक बोलीदाता निर्धारित तिथि (26 सितंबर) को गड़वार थाना परिसर में उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। थानों को कबाड़ मुक्त करने और लावारिस वाहनों के विधिक निस्तारण के लिए ‘ऑपरेशन क्लीन-2’ के तहत यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
घोसी नगर पंचायत ने सामुदायिक शौचालयों में चलाया विशेष सफाई अभियानhttps://t.co/j0r3pSbkjB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026












