मऊ

मऊ जनपद के तहसील क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी एक दिव्यांग पीड़ित ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपनी भू-धारी जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के तहसील क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी एक दिव्यांग पीड़ित ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपनी भू-धारी जमीन पर जबरन कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित दुखरन पुत्र स्व. रामधारी ने बुधवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन को शिकायती पत्र सौंपकर सुरक्षा एवं भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
क्या है पूरा मामला
पीड़ित दुखरन के अनुसार, वे आराजी संख्या 743 (रकबा 0.0700 हेक्टेयर) भूमि पर लंबे समय से काबिज हैं। आरोप है कि बीते 19 सितंबर 2026 को गांव के बाबूराम मौर्य पुत्र स्व. रामदेव और उनके पुत्र वरुण ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। जब शारीरिक रूप से असमर्थ व दिव्यांग दुखरन ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
स्थानीय पुलिस व लेखपाल पर लापरवाही का आरोप
पीड़ित व उनके परिजनों का कहना है कि पूर्व में स्थानीय पुलिस और उपजिलाधिकारी (SDM) घोसी को प्रार्थना पत्र दिए जाने के बावजूद हल्का लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच तक नहीं की। पीड़ित के दिव्यांग होने और कम सुनाई देने के कारण आरोपी लगातार उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
डीएम ने दिए जांच के आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पीड़ित को न्याय का भरोसा दिलाया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रकरण को तत्काल संबंधित क्षेत्र लेखपाल और उपजिलाधिकारी घोसी के संज्ञान में लाकर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घोसी नगर पंचायत ने सामुदायिक शौचालयों में चलाया विशेष सफाई अभियानhttps://t.co/j0r3pSbkjB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













