मऊ

मऊ उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड्स मंत्री दारा सिंह चौहान बुधवार शाम मधुबन पहुंचे। उन्होंने फतेहपुर मंडाव ब्लॉक परिसर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड्स मंत्री दारा सिंह चौहान बुधवार शाम मधुबन पहुंचे। उन्होंने फतेहपुर मंडाव ब्लॉक परिसर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई।

योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा: दारा सिंह चौहान
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री दारा सिंह चौहान ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में पहली बार ऐसी गरीब-कल्याणकारी सरकार बनी है, जो बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचा रही है।
2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार
पत्रकारों से बातचीत के दौरान कारागार मंत्री ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी। वहीं, सपा के ‘पीडीए’ नारे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल आज तक यह स्पष्ट नहीं कर पाए हैं कि उनके इस नारे में कौन-कौन शामिल है।
आवास योजना के प्रमाण पत्र वितरित
कार्यक्रम में मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र सौंपे। समारोह को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शुभम सिंह ने भी संबोधित किया। शाम करीब 5:00 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर एसडीएम मधुबन दीपक सिंह, बीडीओ अनिल मौर्य, तहसीलदार अशोक कुमार, बीईओ श्याम सुंदर पटेल, राहुल दीक्षित, रमेश दुबे, राधेश्याम सिंह, बलवंत चौधरी, रमेश चौहान, नितीश तिवारी और प्रेम भूषण पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
घोसी नगर पंचायत ने सामुदायिक शौचालयों में चलाया विशेष सफाई अभियानhttps://t.co/j0r3pSbkjB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













