‘मेरे सपनों का भारत’ रंगोली प्रतियोगिता: छात्राओं ने कला से उकेरी ‘विकसित भारत’ की तस्वीर

मऊ

मऊ जनपद के नगर पंचायत मधुबन स्थित इंग्लिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के नगर पंचायत मधुबन स्थित इंग्लिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रंगोली के माध्यम से ‘विकसित भारत-2047’ की परिकल्पना और जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया।

प्रतियोगिता में कक्षा 6 की टीम (स्वर्णिमा, अरुनिता, अर्पिता, जीनत) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 की टीम (लाडली, मधु, सोनम, अंशिका) द्वितीय तथा कक्षा 8 की टीम (जासमीन, सुरभि, श्रेया, रागिनी) तीसरे स्थान पर रही।

प्रधानाध्यापक अनवारुल हक और गणित अध्यापक राज बहादुर सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत होता है। सरकारी स्कूलों के बच्चों में अपार प्रतिभा है, जिसे निखारने के लिए ऐसे मंच जरूरी हैं। इस दौरान रविंद्र मौर्य, वकील सिंह, समर बहादुर सिंह, प्रतिमा और नीलम सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.