बलिया में निवर्तमान डीएम मंगला प्रसाद सिंह को दी गई भावभीनी विदाई: नवागत डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी ओमवीर सिंह ने दी शुभकामनाएं

बलिया

बलिया जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को निवर्तमान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के स्थानांतरण पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को निवर्तमान जिलाधिकारी (DM) मंगला प्रसाद सिंह के स्थानांतरण पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक (SP) ओमवीर सिंह ने निवर्तमान डीएम को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अधिकारियों ने सराहा कार्यकाल

समारोह के दौरान जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने मंगला प्रसाद सिंह की कुशल कार्यशैली, प्रशासनिक सूझबूझ और मातहतों के साथ उनके बेहतर तालमेल की मुक्तकंठ से सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि उनके कार्यकाल में जनपद में प्रशासनिक कामकाज का संचालन अत्यंत सुचारु एवं पारदर्शी तरीके से हुआ।

इससे पूर्व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ने भी निवर्तमान जिलाधिकारी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी।

नवागत डीएम ज्ञानेंद्र सिंह का हुआ स्वागत

विदाई समारोह के साथ ही नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह का भी कलेक्ट्रेट परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नवागत डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर जनपद के सर्वांगीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन जी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र कुमार सहित जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.