DSLR कैमरा लूट का 24 घंटे में खुलासा, 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार: 3 कैमरे और 2 बाइक बरामद

बलिया

बलिया जनपद के बांसडीह थाना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में हुई DSLR कैमरा लूट की दो अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के बांसडीह थाना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में हुई DSLR कैमरा लूट की दो अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया है। पुलिस ने बुधवार तड़के शाहपुर हुसेनाबाद-मझौली मार्ग से घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए 3 महंगे कैमरे और वारदात में इस्तेमाल की गई 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

बनकट और हरदत्तपुर में हुई थी लूट

पुलिस के अनुसार, पहली घटना 18 सितंबर को बनकट गांव की पुलिया के पास हुई थी, जिसमें पीड़ित अरुण वर्मा निवासी नई बस्ती चांदपुर की तहरीर पर 19 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं दूसरी घटना 19 सितंबर को हरदत्तपुर के पास हुई, जिसमें पंकज भारती (निवासी विशुनपुरा मानिकपुर) की शिकायत पर 22 सितंबर को केस दर्ज हुआ था।

तकनीकी सर्विलांस से हत्थे चढ़े आरोपी

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और बीटीएस लोकेशन जैसे तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार भारती 21 अजीत कुमार भारती 22 अजय वर्मा 20 और अभिषेक कुमार यादव 23 (सभी निवासीगण खरौनी, थाना बांसडीह) के रूप में हुई है।

बरामदगी व आपराधिक इतिहास

अभियुक्तों के पास से लूटे गए 3 DSLR कैमरे, एक स्पलेंडर प्लस बाइक (UP 60 BH 8220) तथा एक पल्सर बाइक (UP 60 BD 6972) बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार यादव के खिलाफ बांसडीह थाने में पूर्व से ही एससी/एसटी एक्ट सहित कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह व सर्विलांस प्रभारी विश्वनाथ यादव की टीम ने आरोपियों पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में वृद्धि कर उन्हें अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.