मऊ

मऊ जनपद के जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे रतनपुरा में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे रतनपुरा में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में पाई गई कमियों, घटिया सामग्री के प्रयोग और तय समय सीमा बीतने के बाद भी कार्य अधूरा रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

अलमारियों के निर्माण में मिली घटिया सामग्री
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के कमरों में बनाई जा रही अलमारियों में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग पाया गया। इस पर डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्माण सामग्री के सैंपलों की तत्काल गुणवत्ता जांच कराने के आदेश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का ही प्रयोग होना चाहिए।
ठेकेदार पर पेनल्टी और कार्रवाई के निर्देश
जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले संबंधित ठेकेदार पर पेनल्टी (आर्थिक दंड) लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को सभी अवशेष निर्माण कार्यों को उच्च मानक एवं गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा कराने की चेतावनी दी।
डीएम आनंद वर्द्धन ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोबारा लापरवाही मिलने पर ठेकेदार व संस्था के खिलाफ और अधिक कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार, सहायक अभियंता सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
घोसी नगर पंचायत ने सामुदायिक शौचालयों में चलाया विशेष सफाई अभियानhttps://t.co/j0r3pSbkjB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













