मऊ में 26 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला: 15 से 20 कंपनियां करेंगी 4200 पदों पर सीधी भर्ती

मऊ

मऊ जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय मऊ द्वारा आगामी 26 सितंबर को संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुहम्मदाबाद गोहना में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय मऊ द्वारा आगामी 26 सितंबर को संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुहम्मदाबाद गोहना में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।

4200 पदों पर होगा चयन

जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस मेले में देश एवं प्रदेश की लगभग 15 से 20 प्रतिष्ठित तकनीकी (Technical) तथा गैर-तकनीकी (Non-Technical) कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो विभिन्न योग्यताओं के आधार पर लगभग 4,200 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

जिला सेवायोजन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेले में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों का ‘रोजगार संगम पोर्टल’ पर ऑनलाइन पंजीकरण  होना अनिवार्य है। कैंपस सेलेक्शन की पूरी प्रक्रिया इसी पोर्टल के माध्यम से संपन्न की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ तय तिथि व स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय, मऊ से संपर्क कर सकते हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.