बलिया

बलिया जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ‘व्यापार बंधु’ की बैठक के दौरान व्यापारियों ने UPI लेन-देन पर प्रस्तावित शुल्क को वापस लेने की मांग उठाई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ‘व्यापार बंधु’ की बैठक के दौरान व्यापारियों ने UPI लेन-देन पर प्रस्तावित शुल्क को वापस लेने की मांग उठाई। इस संबंध में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के बैनर तले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार को सौंपा गया।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती के आह्वान पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत व्यापारियों ने ₹2,000 से अधिक के व्यावसायिक UPI लेन-देन पर प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि वे पहले से ही जीएसटी अनुपालन, ई-इनवॉइस और बढ़ती परिचालन लागत का सामना कर रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क लागू होने से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने वाले व्यापारी वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। संगठन ने UPI को पूर्ववत शून्य MDR व्यवस्था के तहत रखने की पुरजोर वकालत की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान फेडरेशन के प्रदेश संगठन महामंत्री जितेंद्र चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, आकाश पटेल, अशोक गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, जिलाध्यक्ष मंजय सिंह, विजय गुप्ता और प्रीतम गुप्ता सहित कई प्रमुख व्यापारी नेता व अधिकारी उपस्थित रहे।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026













