जौनपुर

जौनपुर जनपद के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत जलालपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत जलालपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने मंगलवार (22 सितंबर 2026) को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0–288/2026 धारा 317(2), 65(1) बीएनएस व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त सचिन सोनकर पुत्र श्रवण कुमार को बन्दीपुर मोड़ के पास हाईवे के किनारे से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त मूल रूप से मछली गली, दलालटोला (थाना केराकत) का निवासी है और वर्तमान में धनेजा (थाना जफराबाद) में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, गत 27 जून 2026 को मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट व बीएनएस की गंभीर धाराएं बढ़ाई गई थीं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, आरक्षी रोहित कुमार और आरक्षी रजनीश सिंह शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026













