धनौरा अंडरपास के पास पुलिस चेकिंग में युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद

हापुड़

हापुड़ जनपद के देहात क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत हापुड़ देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के देहात क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत हापुड़ देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने धनौरा अंडरपास के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्की पुत्र पदम सिंह, निवासी नई बस्ती लोधीपुर (थाना हापुड़ देहात, हापुड़) के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में सब-इंस्पेक्टर श्रीओम, सब-इंस्पेक्टर गोधनलाल, हेड कांस्टेबल सतपाल सिंह और कांस्टेबल अभिषेक कुमार त्यागी शामिल रहे। पुलिस ने अवैध शस्त्र को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.