जौनपुर

जौनपु उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘अटल आवासीय विद्यालय’ गरीब श्रमिक परिवारों के होनहार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए वरदान साबित हो रही है। जौनपुर जिले की छात्रा जाह्नवी इसकी एक प्रत्यक्ष मिसाल बनकर उभरी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपु उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘अटल आवासीय विद्यालय’ गरीब श्रमिक परिवारों के होनहार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए वरदान साबित हो रही है। जौनपुर जिले की छात्रा जाह्नवी इसकी एक प्रत्यक्ष मिसाल बनकर उभरी है।
जाह्नवी एक साधारण गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता पेशे से राजगीर मिस्त्री हैं, जो कड़ी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण जाह्नवी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना बेहद कठिन था। हालांकि, जनपद स्तर पर आयोजित अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर उन्होंने अपने सपनों को नई उड़ान दी। वर्तमान में वह करसड़ा, वाराणसी स्थित अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं की पढ़ाई कर रही हैं।
अपनी खुशी जाहिर करते हुए जाह्नवी ने बताया, “उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित इस विद्यालय ने हम जैसे श्रमिक परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने का एक नया अवसर प्रदान किया है। यहाँ निःशुल्क एवं उत्कृष्ट शिक्षा के साथ आवास, पौष्टिक भोजन, गणवेश (कपड़े), पाठ्य सामग्रियां और खेलकूद की सभी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि इस संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक संस्कार और जीवन में बड़े सपने देखने व उन्हें पूरा करने की प्रेरणा मिलती है।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026












