बूंद-बूंद से बढ़ी पैदावार: जौनपुर के अरुण कुमार ने तकनीक से बदली खेती की तस्वीर

जौनपुर

जौनपुर जनपद के ग्राम मुरादपुर कुटीला निवासी कृषक अरुण कुमार सिंह ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी खेती को नए आयाम दिए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के ग्राम मुरादपुर कुटीला निवासी कृषक अरुण कुमार सिंह ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी खेती को नए आयाम दिए हैं। उद्यान विभाग की ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ योजना के तहत उन्होंने अपने खेत में ड्रिप इरिगेशन टपक सिंचाई सिस्टम स्थापित कराया है, जिस पर उन्हें सरकार से 90 प्रतिशत अनुदान प्राप्त हुआ है।

अरुण कुमार सिंह अपने खेत में ड्रिप सिंचाई के साथ-साथ मल्चिंग तकनीक का भी प्रभावी प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वेंचुरी प्रणाली के जरिए पौधों की आवश्यकता अनुसार पानी और उर्वरक सीधे जड़ों तक समान रूप से पहुँचाया जाता है। इस आधुनिक पद्धति से जल और उर्वरक की भारी बचत तो हो ही रही है, साथ ही फसल की पैदावार में भी तीन से चार गुना तक की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने जिले के अन्य किसान भाइयों से भी अपील की है कि वे परंपरागत खेती से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीकों को अपनाएं और उद्यान विभाग की सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय में बढ़ोतरी करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.