बलिया

बलिया जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को गंगापुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों महिला-पुरुषों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित दो अलग-अलग ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को सौंपे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को गंगापुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों (महिला-पुरुषों) ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित दो अलग-अलग ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को सौंपे। ग्रामीणों ने विस्थापित बस्ती में बुनियादी विकास कार्यों और बाढ़ राहत सामग्री की मांग की है।
सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि वे सभी वर्ष 2003 में गंगा नदी के कटान के पीड़ित हैं। बेघर होने के बाद वर्ष 2016 तक वे एनएच-31 के किनारे जीवनयापन करते रहे। बाद में सरकार द्वारा आवंटित प्लॉटों पर वे झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी बस्ती विकास कार्यों से पूरी तरह वंचित है।
बरसात के दिनों में बस्ती में भयंकर जलभराव हो जाता है, जिससे आवागमन ठप हो जाता है और घरों में पानी घुसने से राशन-सामान बर्बाद हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क, सीसी रोड और पक्की नाली निर्माण के साथ-साथ राहत सामग्री वितरित करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में नीलम देवी, सूरज कुमार भारती, अर्जुन भाई, नीरज शर्मा, बेबी देवी, मंजू, मंगल गोंड, सत्यनारायण राम, पुष्पा देवी, जवाहिर, राजेश और मंजू देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026













