जौनपुर

जौनपुर जनपद के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों के सब्र का बांध आखिरकार मंगलवार को टूट गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों के सब्र का बांध आखिरकार मंगलवार को टूट गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाते हुए आगामी चुनाव में बहिष्कार की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि जगदीशपुर की मुख्य सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार है। पूरी सड़क पर जगह-जगह बड़े और जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग चोटिल हो रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार केवल खोफले आश्वासन ही मिले। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का नवनिर्माण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वे आगामी चुनावों में पूरी तरह से मतदान का बहिष्कार करेंगे।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026












