इंदौर

इंदौर के सड़क सुरक्षा और रक्तदान के प्रति देशभर में जागरूकता फैला रहे ‘जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ जय भगवान सिंह का इंदौर आगमन पर वरिष्ठ समाजसेवी रामगोपाल सिंह तोमर द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

इंदौर के सड़क सुरक्षा और रक्तदान के प्रति देशभर में जागरूकता फैला रहे ‘जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ जय भगवान सिंह का इंदौर आगमन पर वरिष्ठ समाजसेवी रामगोपाल सिंह तोमर द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। जय भगवान सिंह पिछले नौ वर्षों से लगातार लोगों को जीवन रक्षा का संदेश दे रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान जय भगवान सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चालक पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपने परिवार के पास सुरक्षित लौटने के लिए हेलमेट पहनें। इसके साथ ही उन्होंने ‘हर घर रक्तदाता’ अभियान को गति देने और रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों व डर को दूर करने पर जोर दिया।
वरिष्ठ समाजसेवी रामगोपाल सिंह तोमर ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद जय भगवान सिंह का सेवा जज्बा सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने आमजन से नियमित हेलमेट लगाने और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने का आह्वान किया।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026













