महराजगंज

महराजगंज जनपद के सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख तिराहों एवं चौराहों पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख तिराहों एवं चौराहों पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। इस दौरान बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, ओवरस्पीडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, शहर में आवागमन को सुगम बनाने तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति अनुशासन और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का गांधी नगर वार्ड दौरा: ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण, जन समस्याएं सुनींhttps://t.co/arVUpnA8aQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026













