केराकत

जौनपुर जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा के उपाय और साइबर अपराध से बचाव के तौर-तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति के प्रभारी उपनिरीक्षक बब्बन सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति, छेड़खानी या परेशानी होने पर घबराने की कतई आवश्यकता नहीं है, बल्कि तत्काल इसकी सूचना अपने परिजनों, विद्यालय के शिक्षकों अथवा सीधे पुलिस को दें।
महिला कांस्टेबल अंतिमा शर्मा और खुशबू मौर्य ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों—1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)—की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को किसी भी संकोच के बिना अपनी बात रखने और सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, कांस्टेबल रामविलास यादव ने बच्चों को साइबर सुरक्षा की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क न रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी जागरूकता और सतर्कता से बड़े साइबर फ्रॉड व अनहोनी से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम यादव, अन्नपूर्णा सिंह, राधिका देवी, माया, नमिता मौर्य और संध्या शुक्ला सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक स्कूल परिसर के भीतर घुसकर एक सिरफिरे युवक ने महिला शिक्षिका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी ने उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली pic.twitter.com/SGvioJ70aD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 21, 2026












