शाहगंज

जौनपुर जनपद कोतवाली शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंधाई में वर्ष 2021 से 2024 के मध्य कराए गए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत पर त्रिस्तरीय जांच टीम ने गांव पहुंचकर स्थलीय सत्यापन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद कोतवाली शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंधाई में वर्ष 2021 से 2024 के मध्य कराए गए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत पर त्रिस्तरीय जांच टीम ने गांव पहुंचकर स्थलीय सत्यापन किया। शिकायतकर्ता ब्रजेश यादव की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पहुंची टीम ने पंचायत भवन सहित गांव के विभिन्न हिस्सों में स्थलीय निरीक्षण कर हकीकत परखी।
जांच दल में सोंधी ब्लॉक के जेई (आरईएस) घनश्याम, एडीओ (एजी) धर्मेंद्र कुमार और एपीओ नृपेंद्र सिंह शामिल रहे। टीम ने गांव में निर्मित खड़ंजा, सीसी रोड, नाली निर्माण और पंचायत भवन में रखे फर्नीचर से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता और भौतिक सत्यापन की गहनता से पड़ताल की। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी विकास कार्यों के संबंध में बयान दर्ज किए।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर एक और गंभीर आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में मृत गोवंशों को खुले गड्ढे में फेंक दिया जाता है और उनका विधिवत निस्तारण या दफनाने की व्यवस्था नहीं की जाती। इससे उठने वाली भीषण दुर्गंध और संक्रमण के खतरे से आसपास के रहवासियों का जीना मुहाल हो गया है।
वहीं, दूसरी ओर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण बिंद ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद बताया।
जांच टीम के अधिकारियों ने बताया कि सड़क, नाली, फर्नीचर और गोवंश निस्तारण से संबंधित ग्रामीणों की आपत्तियों व साक्ष्यों को दर्ज कर लिया गया है। स्थलीय निरीक्षण के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी, जिसके बाद आगे की विधिक व विभागीय कार्रवाई तय होगी।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026












