बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद कोतवाली बांसी क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शादी के 24 घंटे के भीतर ही नवविवाहित जोड़े के शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकते मिले।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद कोतवाली बांसी क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शादी के 24 घंटे के भीतर ही नवविवाहित जोड़े के शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकते मिले। 21 सितंबर को मंदिर में पूरे रीति-रिवाज और पारिवारिक सहमति से सात फेरे लेने वाले दंपती की अचानक हुई इस मौत से गांव में मातम और सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक देशराज चौहान और अनीता चौहान का विवाह सोमवार को बांसी स्थित प्रसिद्ध टेकधर बाबा मंदिर में दोनों पक्षों की रजामंदी से संपन्न हुआ था। विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची ही थी कि शादी की खुशियों के बीच घर के कमरे में दोनों के शव लटकते मिलने से कोहराम मच गया। मृतका अनीता का मायका जोगिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कड़जहवा बताया जा रहा है।
शादी के चंद घंटों बाद ही नवविवाहित जोड़े का शव मिलने की खबर से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग स्तब्ध हैं। सूचना मिलते ही बांसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और घटना की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026












