अहमदगढ़

बुलंदशहर जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अहमदगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अहमदगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने दो अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें, दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 सितंबर को अहमदगढ़ पुलिस टीम दत्तानी से रिवाड़ा मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। कड़ाई से की गई पूछताछ में दोनों ने वाहन चोरी के गिरोह से जुड़े होने का खुलासा किया और विभिन्न जिलों से मोटरसाइकिलें चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की कुल छह बाइकें तथा तलाशी के दौरान दो 315 बोर के अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान आकाश (23 वर्ष) पुत्र प्रमोद, निवासी ककरिया खेड़ा, थाना अहमदगढ़ (बुलंदशहर) और प्रमोद (24 वर्ष) पुत्र मंगेश कुमार, निवासी दौलतपुर कला, थाना नरसेना (बुलंदशहर) के रूप में हुई है।
इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना अहमदगढ़ प्रभारी उपनिरीक्षक वरुण शर्मा, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक जीत सिंह, उपनिरीक्षक रंजीत सिंह तथा कांस्टेबल रोहित कुमार, हेमंत किशोर और विपिन भदौरिया शामिल रहे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026












