सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कस्बा बांसी के निषादनगर वार्ड स्थित इटवा मार्ग पर श्रीराम धर्मकांटा परिसर में 19 सितंबर को हुई विवाहिता साधना की संदिग्ध मौत का सच सामने आ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के कस्बा बांसी अंतर्गत निषादनगर वार्ड इटवा मार्ग, श्रीराम धर्मकांटा परिसर में बीते 19 सितंबर को हुई विवाहिता साधना की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट पुष्टि हुई है कि साधना की हत्या गला घोंटकर (दम घुटने से) की गई थी। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस अब मामले में तेजी से आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल करने की तैयारी में जुट गई है।
धर्मकांटा परिसर में मिला था शव
मूल रूप से उसका थाना क्षेत्र के ग्राम बैरवा नानकार निवासी श्रवण कुमार बांसी के निषादनगर वार्ड स्थित श्रीराम धर्मकांटा पर काम करता था और वहीं अपनी 24 वर्षीय पत्नी साधना तथा चार वर्षीय बेटी आराध्या के साथ रहता था। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे साधना का शव धर्मकांटा परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था।
दहेज प्रताड़ना और बेरहमी से पिटाई का आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के बड़े भाई जय कुमार (निवासी खुनियांव, थाना इटवा) ने कोतवाली बांसी में तहरीर देकर पति श्रवण पर हत्या का केस दर्ज कराया।
भाई का आरोप है कि 5 वर्ष पूर्व शादी के बाद से ही आरोपी पति दहेज की मांग को लेकर साधना को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। शनिवार को विवाद के दौरान उसने साधना की बेरहमी से पिटाई की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
आरोपी पति पहले ही भेजा जा चुका है जेल
मायके पक्ष की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बांसी पुलिस ने आरोपी पति श्रवण को शनिवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था, जिसे रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
जल्द कोर्ट में दाखिल होगी चार्जशीट: पुलिस
कोतवाल बांसी एपी चतुर्वेदी ने बताया कि मामला पहले ही दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाने से सांस रुकने की पुष्टि हो गई है। पुलिस वैज्ञानिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों को संकलित कर रही है तथा जल्द ही न्यायालय में मजबूत चार्जशीट दाखिल किया जाएगा।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026












