निचलौल

महराजगंज जनपद थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहड़वल के सिसवाडीह टोले में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहड़वल के सिसवाडीह टोले में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ करीब 40 वर्षीय इंदल भारती का शव घर के बरामदे में सीढ़ी के समीप लोहे की छड़ से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों का तांता लग गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जब इंदल की पत्नी सुनीता कमरे से बाहर निकलीं, तो सीढ़ी के पास पति का शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही निचलौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि मृतक इंदल भारती मजदूरी व गारा-माटी का काम कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
इंदल के अचानक चले जाने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी सुनीता (38) बदहवास हैं। उनके चार बच्चों में बड़ा बेटा सर्वेश (20) आजीविका के सिलसिले में परदेस में रहता है, जबकि बेटियां आरती (18), आकृति (16) और छोटा बेटा देवराज (13) घर पर ही हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों से पूछताछ के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026












