निचलौल

महराजगंज जनपद के थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिजनों ने जब युवक को फंदे से लटकता देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही निचलौल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच-पड़ताल शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
युवक ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। विधिक कार्रवाई जारी है।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026












