प्रसूता की मौत पर हंगामा, मायके पक्ष ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव में प्रसूता पूनम देवी की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों के बीच भारी हंगामा खड़ा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव में प्रसूता पूनम देवी की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों के बीच भारी हंगामा खड़ा हो गया। शव गांव पहुंचते ही मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का संगीन आरोप लगाया, जबकि ससुराल पक्ष ने इलाज के दौरान मौत होने की बात कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की जेठानी नंदनी और ससुर केदार गौड़ के अनुसार, पूनम आठ माह की गर्भवती थी और तबीयत बिगड़ने पर उसे महराजगंज के मातेश्वरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 4 अगस्त को ऑपरेशन के दौरान पेट में ट्यूमर का पता चला था। स्थिति बिगड़ने पर 5 सितंबर को नवजात की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद पूनम को बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया, जहां 8 सितंबर की भोर में उसने दम तोड़ दिया। ससुर का कहना है कि इलाज के लिए उन्होंने खेत तक गिरवी रखे थे।

घटना के बाद गांव पहुंचे मायके पक्ष के हंगामे को देखते हुए एसआई परशुराम व एसआई सुजीत कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। चौक थाना प्रभारी मनीष कुमार पटेल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिले तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.