महराजगंज

महराजगंज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सोमवार को बृजमनगंज ब्लॉक सभागार में थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सोमवार को बृजमनगंज ब्लॉक सभागार में थाना बृजमनगंज पुलिस द्वारा ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की कुल 36 महिलाओं व किशोरियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों—उपनिरीक्षक अर्चना यादव, महिला कांस्टेबल खुशबू सिंह व छाया गौतम ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा तथा स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, महिला अपराध और साइबर क्राइम के रोकथाम के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही आपात स्थिति में सहायता के लिए वूमेन पावर लाइन 1090, डायल 112 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के प्रयोग की जानकारी दी।
इसके अलावा ‘हमारा संबंध जाल’ एवं ‘हमारी ताकत’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से पारिवारिक संवाद और आपसी सहयोग के महत्व को समझाया गया। साइबर सुरक्षा के टिप्स देते हुए पुलिस अधिकारियों ने ओटीपी, बैंक विवरण या पासवर्ड किसी से साझा न करने तथा अनजान लिंक से बचने की सलाह दी। उपस्थित महिलाओं ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का गांधी नगर वार्ड दौरा: ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण, जन समस्याएं सुनींhttps://t.co/arVUpnA8aQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026












