अनूपशहर: बंबे के पास मिला पूर्व प्रधान के बेटे का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर तहसील के गांव नगला नलू में सोमवार रात एक युवक का शव बंबे के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर तहसील के गांव नगला नलू में सोमवार रात एक युवक का शव बंबे के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 35 वर्षीय उमेश कुमार पुत्र सुरेश पाल सिंह, पूर्व प्रधान के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जहांगीराबाद सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों के अनुसार, सोमवार 21 सितंबर की रात करीब 10 बजे गांव के ही दो लोग—देवपाल (पुत्र कंछी) और झंडू (पुत्र बीजू)—उ उमेश को घर से अपने साथ बुलाकर ले गए थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलने पर आहार थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से झंडू को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरा आरोपी देवपाल अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

शव मिलने के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.