बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में राष्ट्रीय संत श्री श्री 1008 संत दुर्बल नाथ महाराज की 165वीं जन्म जयंती सोमवार को देहली दरवाजा स्थित भारतीय खटीक महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह गोल्डी के कार्यालय पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में राष्ट्रीय संत श्री श्री 1008 संत दुर्बल नाथ महाराज की 165वीं जन्म जयंती सोमवार को देहली दरवाजा स्थित भारतीय खटीक महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह गोल्डी के कार्यालय पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने संत दुर्बल नाथ महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छोटी काशी अनूपशहर के चेयरमैन ब्रजेश गोयल रहे, जबकि अध्यक्षता सीपी सिंह खटीक ने की और नवरत्न खटीक मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। वक्ताओं ने संत दुर्बल नाथ महाराज के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को एकजुटता, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया, जो आज भी प्रेरणादायी हैं।
इस अवसर पर भारतीय खटीक महासभा के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह गोल्डी ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि अनूपशहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम संत दुर्बल नाथ महाराज के नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह उनकी स्मृति को स्थायी सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
कार्यक्रम में राहुल सूर्यवंशी, विकास सूर्यवंशी, अजय कुमार सूर्यवंशी, विट्टू चौधरी, अफजल गाजी और अवधेश कटारिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान संत दुर्बल नाथ महाराज के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026













