जौनपुर में चार घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद, इन जगहों पर पड़ेगा असर

जौनपुर

जौनपुर जिले में मंगलवार को बिजली उपभोक्ताओं को करीब चार घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। अहियापुर स्थित 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र पर विभाग की ओर से जरूरी अनुरक्षण (रखरखाव) और सुधार कार्य कराया जाएगा, जिसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जिले में मंगलवार को बिजली उपभोक्ताओं को करीब चार घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। अहियापुर स्थित 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र पर विभाग की ओर से जरूरी अनुरक्षण (रखरखाव) और सुधार कार्य कराया जाएगा, जिसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

पुराने पोल बदले जाएंगे और पेड़ों की टहनियों की होगी कटाई

बिजली विभाग इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े पुराने बिजली के पोल बदलने के साथ-साथ तारों के पास आ रही पेड़ों की टहनियों को हटाने का काम करेगा। विभाग के अनुसार, यह कार्य आगामी दुर्गा पूजा से पहले बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके।

इन जगहों पर बंद रहेगी बिजली सप्लाई
अहियापुर उपकेंद्र से जुड़े पुरानी बाजार, वर्ल्ड बैंक, कोतवाली और टाउन-2 फीडर इस शटडाउन से प्रभावित रहेंगे। इसके चलते मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

मंडी नसीब खान

मीरमास्ट

खासनपुर

उर्दू बाजार

पुरानी बाजार

लाल दरवाजा

रसूलाबाद और आसपास के क्षेत्र

उपखंड अधिकारी जितेंद्र कुमार और जूनियर इंजीनियर नीरज कुमार ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम के दौरान जरूरत पड़ने पर बीच-बीच में भी आपूर्ति रोकी जा सकती है। कार्य पूरा होने के बाद सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.