मऊ

मऊ में मंगलवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामदयाल राय और किसान नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ में मंगलवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामदयाल राय और किसान नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रमुख मांगों में गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराने, डीएपी व यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता तथा पराली जलाने पर दंडित न करने की बात शामिल है। किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, खतौनी में नाम सुधार हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर व्यवस्था और आयुष्मान कार्ड बनवाने में भ्रष्टाचार रोकने की मांग उठाई।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि 12,000 रुपये सालाना करने, फसलों की उचित कीमत की गारंटी, उपजाऊ भूमि अधिग्रहण पर रोक और कृषि के लिए सस्ती बिजली उपलब्ध कराने की मांग की गई। किसानों ने सभी सब-स्टेशनों पर किसान फीडर लगाने, कृषि मंडी को सक्रिय करने तथा टूटी नहरों की मरम्मत कराकर टेल तक पानी पहुंचाने की भी पुरजोर मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026













