सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी इटवा प्रवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में, थाना मिश्रौलिया पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी इटवा प्रवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में, थाना मिश्रौलिया पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
गिरफ्तारी का विवरण
थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की खास सूचना पर, थाना मिश्रौलिया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 13/2026 (धारा 70(1), 351(3) बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्त परमेश्वर (पुत्र गनपत, निवासी ग्राम निहलवा, थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर) को दिनांक 21 सितंबर 2026 को ग्राम बलुआ (थाना बांसी) से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद आज यानी 22 सितंबर 2026 को उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026












