सेखुई के युवाओं का सेना में परचम: चयन के बाद भंडारे का आयोजन, बाबा के प्रयासों से मिल रही प्रेरणा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज अंतर्गत कुसमहवा बीट स्थित ‘जय मां वनस्पति देवी ग्राउंड’ क्षेत्रीय युवाओं के लिए सेना भर्ती की तैयारी का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज अंतर्गत कुसमहवा बीट स्थित ‘जय मां वनस्पति देवी ग्राउंड’ क्षेत्रीय युवाओं के लिए सेना भर्ती की तैयारी का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। इस मैदान पर नगर पंचायत चौक निवासी हरिराम राजभर उर्फ ‘बाबा’ युवाओं को सेना में भर्ती के लिए नि:शुल्क और नियमित प्रशिक्षण दे रहे हैं।

हर साल भंडारे की परंपरा

बाबा हरिराम राजभर के समर्पित प्रयासों से अब तक सैकड़ों युवाओं को सेना और अन्य सेवाओं में शामिल होकर देश सेवा करने की प्रेरणा मिली है। जब भी इस ग्राउंड पर तैयारी करने वाले युवा सेना में चयनित होते हैं, तो वे अपनी सफलता का जश्न ग्राउंड पर ही भंडारा आयोजित कर मनाते हैं।

सैकड़ों लोग हुए शामिल

इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए सोमवार को भी ग्राउंड पर एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में इलाके के सैकड़ों बच्चों, लड़कियों और वर्तमान में ट्रेनिंग ले रहे युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भंडारे के दौरान युवाओं में सेना में भर्ती होने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

सही दिशा से मिलेगी सफलता

बाबा हरिराम राजभर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें केवल सही दिशा, अनुशासन और नियमित अभ्यास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन का एकमात्र उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सेना व अन्य देश सेवा की नौकरियों के लिए तैयार करना है।

इस अवसर पर संदीप राजभर, डिग्गु, अमित जायसवाल, प्रशांत पाल, संदीप यादव, विकास विश्वकर्मा, अमित यादव, फिरोज खान, आजाद अली, सलाउद्दीन, सचिन निगम, प्रदीप शर्मा, बलराम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, ट्रेनिंग ले रहे युवा और सेवा में कार्यरत स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.