मऊ

मऊ जनपद के शहर वासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होती दिख रही है। बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग पर बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के शहर वासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होती दिख रही है। बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग पर बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके पूर्ण होने से रेलवे फाटक पर रोज़-रोज़ लगने वाले भीषण जाम, तेज धूप और लंबे इंतजार की समस्या से शहरवासियों को हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।

स्थानीय निवासियों ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता देव प्रकाश राय के निरंतर संघर्ष और प्रयासों की जमकर सराहना की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस जनसमस्या को लेकर कलेक्ट्रेट से लेकर हाईकोर्ट तक जनहित याचिका के जरिए लंबी लड़ाई लड़ी थी, जिसके सुखद परिणाम स्वरूप अब ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
देव प्रकाश राय ने बताया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान ही उनका मुख्य उद्देश्य है और इस ओवरब्रिज के बनने से आमजन का आवागमन सुगम होगा। वहीं स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि कार्य जल्द से जल्द पूरा होगा, जिससे आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का गांधी नगर वार्ड दौरा: ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण, जन समस्याएं सुनींhttps://t.co/arVUpnA8aQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026












