मऊ

मऊ जनपद के तहसील क्षेत्र के कैलेंडर तिराहे के पास स्थित ‘देवराज कैफे’ पर मंगलवार दोपहर प्रशासन का चाबुक चला। मानकों और नियमों की अनदेखी कर बेसमेंट में संचालित किए जा रहे इस कैफे को नगर पंचायत ने एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री की मौजूदगी में सील कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के तहसील क्षेत्र के कैलेंडर तिराहे के पास स्थित ‘देवराज कैफे’ पर मंगलवार दोपहर प्रशासन का चाबुक चला। मानकों और नियमों की अनदेखी कर बेसमेंट में संचालित किए जा रहे इस कैफे को नगर पंचायत ने एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री की मौजूदगी में सील कर दिया।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा और फायर सर्विस अधिकारियों के अनुसार, बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर कैफे संचालक को पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे। बावजूद इसके नियमों की अनदेखी करते हुए कैफे का संचालन बदस्तूर जारी रखा गया, जिसके बाद मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस व प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुँचकर सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सुधांशु कुमार, सीओ जितेंद्र सिंह, कोतवाल कमलकांत वर्मा सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। ईओ देवेश मिश्रा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नगर क्षेत्र में बिना अनुमति या तय मानकों के विपरीत चल रहे व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का गांधी नगर वार्ड दौरा: ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण, जन समस्याएं सुनींhttps://t.co/arVUpnA8aQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026













