मऊ में अब घर बैठे मिलेंगे कुशल श्रमिक: श्रम विभाग ने शुरू किया ‘यूपी डिजिटल लेबर चौक’ ऐप

मऊ

मऊ जिले में अब घर, दुकान या निर्माण कार्य के लिए कुशल कारीगरों और मजदूरों को खोजना बेहद आसान हो जाएगा। श्रम विभाग ने ‘यूपी डिजिटल लेबर चौक’ ऐप की शुरुआत की है,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिले में अब घर, दुकान या निर्माण कार्य के लिए कुशल कारीगरों और मजदूरों को खोजना बेहद आसान हो जाएगा। श्रम विभाग ने ‘यूपी डिजिटल लेबर चौक’ ऐप की शुरुआत की है, जिसके जरिए आम नागरिक, बिल्डर और ठेकेदार घर बैठे ही राजमिस्त्री, प्लंबर, बढ़ई, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन और वेल्डर जैसे कुशल श्रमिकों को सीधे खोज सकेंगे।

यह डिजिटल प्लेटफॉर्म रोजगार की तलाश कर रहे निर्माण श्रमिकों और काम देने वाले नियोक्ताओं को एक मंच पर लाएगा। ऐप के माध्यम से श्रमिक अपनी योग्यता और अनुभव के आधार पर प्रोफाइल बना सकेंगे, जिससे मध्यस्थों (बिचौलियों) पर निर्भरता खत्म होगी। इसके अलावा, इस ऐप के जरिए श्रमिकों को विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।

सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लेबर चौकों पर कैंप लगाकर श्रमिकों को ऐप पर पंजीयन और इसके उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। हालांकि, वर्तमान में आ रही कुछ तकनीकी दिक्कतों को जल्द दूर कर सेवा को और बेहतर बनाने का प्रयास जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.