राजकीय महिला महाविद्यालय को मिलीं अतिरिक्त कुर्सियाँ, वाटर-कूलर और छतरियाँ: भाजपा नेता शक्ति सिंह ने की मदद

मऊ

जनपद मऊ के राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पश्चिम बंगाल प्रभारी शक्ति सिंह ने वाटर कूलर, अतिरिक्त कुर्सियाँ और छतरियाँ भेंट की हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

जनपद मऊ के राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पश्चिम बंगाल प्रभारी शक्ति सिंह ने वाटर कूलर, अतिरिक्त कुर्सियाँ और छतरियाँ भेंट की हैं। शक्ति सिंह पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, दिल्ली विश्वविद्यालय ने पूर्व में अपने जन्मदिन के अवसर पर महाविद्यालय को गोद लेने की घोषणा की थी, जिसके तहत यह सहयोग दिया गया है।

शक्ति सिंह ने कहा कि शिक्षा और छात्र-छात्राओं की बेहतरी के लिए समाज के जिम्मेदार लोगों को आगे आना चाहिए। मऊ की पहचान अपराध से नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढाँचे से होनी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि महाविद्यालय में सुविधाओं का विस्तार आगे भी जारी रहेगा ताकि छात्राओं को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल मिल सके। इस पहल की महाविद्यालय परिवार और छात्राओं ने सराहना की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.