मऊ

मऊ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को जिलाधिकारी आनंद वर्धन की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को जिलाधिकारी आनंद वर्धन की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक स्तर, अवस्थापना सुविधाओं तथा विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई, जिसके उपरांत डीएम ने विद्यालय परिसर में नवस्थापित ‘नवाचार एवं कौशल केंद्र’ इनोवेशन एंड स्किल सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया।
प्रबंध समिति की बैठक के दौरान विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रस्तुत विकास प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर उन्हें हरी झंडी दी गई। जिलाधिकारी ने स्वीकृत निर्माण व विकास कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों का सर्वांगीण विकास केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यावहारिक और कौशल-आधारित शिक्षा पर केंद्रित होना चाहिए।
उद्घाटन के बाद नवाचार केंद्र का निरीक्षण करते हुए डीएम आनंद वर्धन ने कहा कि आधुनिक तकनीक और संसाधनों से लैस यह केंद्र छात्रों में रचनात्मक सोच, समस्या समाधान की क्षमता और नई तकनीकों की समझ विकसित करेगा। उन्होंने शिक्षकों को इस केंद्र का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य, प्रधानाचार्य एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का गांधी नगर वार्ड दौरा: ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण, जन समस्याएं सुनींhttps://t.co/arVUpnA8aQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026













