CBI अधिकारी बन व्यापारी के घर डकैती डालने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, STF और अनूपशहर पुलिस को मिली सफलता

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के व्यापारी के घर खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर डकैती डालने के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अंकुर उर्फ प्रवीण को अनूपशहर पुलिस और यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के व्यापारी के घर खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर डकैती डालने के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अंकुर उर्फ प्रवीण को अनूपशहर पुलिस और यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर की रात सटीक सूचना के आधार पर आरोपी अंकुर (निवासी जसवंतनगर, इटावा) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 19 दिसंबर 2025 को अनूपशहर क्षेत्र में एक व्यापारी के घर में फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर प्रवेश किया था और सोने-चांदी के जेवरात तथा नगदी लूटकर फरार हो गया था।

इस सनसनीखेज वारदात में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है और उन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपी अंकुर की गिरफ्तारी पर डीआईजी मेरठ रेंज की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ उपनिरीक्षक दीपक कुमार और अनूपशहर प्रभारी निरीक्षक जयकिशोर गौतम की संयुक्त टीम ने यह सफलता हासिल की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.