अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर धरौली स्कूल में हुआ विशेष संवाद, बच्चों को मिली वैज्ञानिक सोच और साक्षरता की सीख

मऊ

मऊ जनपद के घोसी ब्लॉक क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर एक विशेष शैक्षणिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

मऊ जनपद के घोसी ब्लॉक क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर एक विशेष शैक्षणिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त एवं गोल्ड मेडलिस्ट प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें साक्षरता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के मूल तत्वों से अवगत कराया।

डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना और लिखना सीख लेना भर नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति में तर्कशक्ति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा संवैधानिक समझ विकसित करती है। शिक्षित नागरिक ही अंधविश्वासों से दूर रहकर समाज और देश में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा का अधिकार, बालिकाओं की शिक्षा और सामाजिक समानता जैसे विषयों पर खुलकर सवाल पूछे, जिनका समाधान डॉ. भारती ने बेहद ही सरल उदाहरणों से किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नियमित अध्ययन करने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष बदामी, पूजा, राकेश कुमार गौतम तथा अर्जुन यादव सहित कई शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.