महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका परिषद के शिवाजी नगर वार्ड स्थित प्रमुख गोपाल नगर तिराहे पर इन दिनों भारी वाहनों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका परिषद के शिवाजी नगर वार्ड स्थित प्रमुख गोपाल नगर तिराहे पर इन दिनों भारी वाहनों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। भारी वाहनों के प्रवेश का कोई निश्चित समय नो-एंट्री तय न होने से जहां आम राहगीरों और दुकानदारों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है, वहीं स्कूली बच्चों और बुजुर्गों की मुश्किलें भी काफी बढ़ गई हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह तिराहा शहर के कई व्यस्त मार्गों को जोड़ता है। समय सीमा तय न होने के कारण दिनभर बड़े वाहन शहर में दाखिल होते रहते हैं, जिससे तिराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। नगरवासियों ने प्रशासन से केवल पुलिसकर्मी तैनात करने के बजाए भारी वाहनों के प्रवेश का समय निर्धारित करने तथा स्थायी ट्रैफिक प्लान लागू करने की मांग की है।
मामले को लेकर सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि गोपाल नगर तिराहे पर जाम की समस्या संज्ञान में आई है। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही तिराहे पर पुलिसकर्मियों की स्थायी ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि आम जनता को इस समस्या से राहत मिल सके।
झांसी:
सोशल मीडिया पर चंद सेकंड की प्रसिद्धि और लाइक्स पाने का पागलपन युवाओं की जान पर भारी पड़ रहा है। ताजा मामला झांसी से सामने आया है, जहां एक युवक को रील बनाने के चक्कर में खतरनाक स्टंट करना महंगा पड़ गया। pic.twitter.com/cdAgUtG0H8— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026













