बागपत में 14 वर्षीय किशोरी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

बागपत

बागपत जनपद के पुलिस ने शहर के काठा हाईवे किनारे मिले एक अज्ञात जले हुए शव की गुत्थी को सुलझाते हुए एक अंधे कत्ल (ब्लाइंड मर्डर) का सनसनीखेज खुलासा किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के पुलिस ने शहर के काठा हाईवे किनारे मिले एक अज्ञात जले हुए शव की गुत्थी को सुलझाते हुए एक अंधे कत्ल (ब्लाइंड मर्डर) का सनसनीखेज खुलासा किया है। लगभग 25 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद, पुलिस ने हत्या के आरोप में एक दंपत्ति को लोनी-बागपत बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।

अमन सागर और पत्नी रचना गिरफ्तार, शक बना हत्या की वजह

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन सागर और उसकी पत्नी रचना के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मृतका, जिसकी उम्र लगभग 14-15 वर्ष थी और पहचान ‘परी’ के रूप में हुई, अमन के परिवार के काफी करीब थी। वह उनके घर के कामकाज में हाथ बंटाती थी और उनके बच्चे की देखभाल भी करती थी।

पुलिस के अनुसार, अमन को परी पर किसी बात को लेकर शक हो गया था, जिससे घर में अक्सर विवाद होने लगा। इसी शक और गृहक्लेश के चलते अमन और रचना ने कथित तौर पर मिलकर परी की गला दबाकर हत्या कर दी।

पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया, स्कूटी से हाईवे पर फेंका

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपियों ने शातिर तरीके से पहचान छिपाने की योजना बनाई। उन्होंने परी के शव को एक बोरे में बंद किया और अपनी स्कूटी पर लादकर काठा हाईवे किनारे ले गए। वहां, उन्होंने शव को फेंक दिया और पेट्रोल डालकर उसे बुरी तरह जला दिया, ताकि पुलिस उसकी शिनाख्त न कर सके।

500 से अधिक CCTV और हजारों वाहनों की जांच के बाद सफलता

इस अंधे कत्ल का खुलासा करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। बागपत पुलिस की विशेष टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के लगभग 500-600 CCTV फुटेज खंगाले। इसके साथ ही, हाईवे से गुजरने वाले 1500-2000 वाहनों की भी सघन जांच की गई। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर, पुलिस आखिरकार अमन सागर और उसकी पत्नी रचना तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस टीम को ₹50 हजार का पुरस्कार

इस पेचीदा और अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम की कार्यकुशलता और तत्परता को देखते हुए, उच्चाधिकारियों ने टीम को ₹50,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.