महराजगंज: पारिवारिक कलह से आहत महिला हाथ में दोनाली बंदूक लेकर पहुंची चौकी, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने सूझबूझ से संभाला मामला

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत परतावल पुलिस चौकी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत परतावल पुलिस चौकी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध एक महिला रोते-बिलखते हाथ में लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर सीधे चौकी में दाखिल हो गई। महिला के हाथ में असलहा देखते ही परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और आम लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल सतर्कता बरती। पुलिस टीम ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए पहले महिला को शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद कड़ी मशक्कत और बातचीत के जरिए महिला को विश्वास में लेकर बंदूक को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया, जिससे कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।

जांच में जुटी पुलिस

शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला घरेलू विवाद और पारिवारिक कलह से बेहद आहत थी और इसी मानसिक तनाव के चलते वह घर में रखी लाइसेंसी बंदूक लेकर चौकी पहुंच गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की पूरी शिकायत सुनी जा रही है और पारिवारिक विवाद के मूल कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। मामले में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.