महराजगंज

महराजगंज आपसी विश्वास कायम रहा और विद्यालय हित में एकजुटता की मिसाल पेश हुई। नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज आपसी विश्वास कायम रहा और विद्यालय हित में एकजुटता की मिसाल पेश हुई। नगर पंचायत परतावल स्थित पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। समिति ने एक बार फिर जयंती त्रिपाठी पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी। शांतेश्वर नाथ त्रिपाठी को प्रबन्ध समिति का अध्यक्ष चुना गया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा की मौजूदगी में सर्वसम्मति से हुए चुनाव के बाद विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल छा गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव, समर्पण और नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा, अनुशासन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
लगातार दूसरी बार प्रबंधक की जिम्मेदारी मिलने पर जयंती त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की गरिमा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय सिर्फ ज्ञान देने का स्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र की नई पीढ़ी के सपनों को उड़ान देने और उनके भविष्य को संवारने वाला शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास के साथ विद्यालय को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।सर्वसम्मति से प्रबंध समिति का गठन विद्यालय परिवार में आपसी विश्वास, सौहार्द और समन्वय की मजबूत तस्वीर पेश करता नजर आया। चुनाव के दौरान विद्यालय परिवार एवं समिति से जुड़े लोगों में उत्साह रहा। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि नई समिति के नेतृत्व में विद्यालय शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य करेगा।
इस दौरान डा० रंगनाथ त्रिपाठी, सुधीर कृष्ण त्रिपाठी, हेमन्त कृष्ण त्रिपाठी, एड० विजय कुमार रावत, बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डा० दीनबन्धु शुक्ल, डा० अंशुमान त्रिपाठी, विनय पाण्डेय, संगीता रावत, गिरिश शुक्ल, कमलेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, क्षमा त्रिपाठी, अमन शाण्डिल्य, रविप्रकाश धर द्विवेदी, जगरनाथ यादव, शम्भू प्रसाद समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026













