सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र के ग्राम सभा उड़वलिया में रविवार को भारी बारिश के चलते हनुमान मंदिर के पास जिगनिहवा-चेतिया-मधवापुर मार्ग पर एक विशाल आम का पेड़ अचानक गिर गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र के ग्राम सभा उड़वलिया में रविवार को भारी बारिश के चलते हनुमान मंदिर के पास जिगनिहवा-चेतिया-मधवापुर मार्ग पर एक विशाल आम का पेड़ अचानक गिर गया। घटना के समय सड़क पर किसी वाहन या राहगीर के न होने से बड़ा हादसा टल गया।
पेड़ गिरने से मार्ग पर कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय समाजसेवी हीरालाल निषाद ने विद्युत व वन विभाग से पेड़ को शीघ्र हटवाने की मांग की, ताकि यातायात सुचारू हो सके।
मामले में चेतिया जंगल बीट प्रभारी वन दरोगा संदीप ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और विभागीय टीम पेड़ हटाने के लिए मौके पर पहुंच चुकी है। बारिश के कारण जड़ें कमजोर होने से यह हादसा हुआ, जल्द ही मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026












