बलिया बस स्टैंड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं औचक निरीक्षण में पकड़ी निर्माण कार्य की सुस्ती, कार्यदायी संस्था को दी कार्रवाई की चेतावनी

बलिया

बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को 48.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन बलिया बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को 48.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन बलिया बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी गति और लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कार्य की प्रगति में तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने मौके पर नक्शे का अवलोकन करते हुए निर्देश दिया कि मैनपावर, लेबर और मशीनरी बढ़ाकर कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने बस स्टैंड की 30 मीटर चौड़ी एप्रोच रोड का निर्माण एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। वर्ष 2024 से शुरू हुए निर्माण कार्य की अब तक की सुस्त प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने अधिकारियों को प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने और अगले 15 दिनों में महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर स्पष्ट प्रगति दिखाने के आदेश दिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.