बुलंदशहर

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित केशव महाविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ चुनाव में बुलंदशहर के रहने वाले वरदान कश्यप ने अध्यक्ष पद पर धमाकेदार जीत हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित केशव महाविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ चुनाव में बुलंदशहर के रहने वाले वरदान कश्यप ने अध्यक्ष पद पर धमाकेदार जीत हासिल की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले चुनाव लड़ते हुए वरदान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 70 वोटों के अंतर से शिकस्त दी।
कड़े मुकाबले में हासिल की जीत
इस चुनाव में कुल 758 वोट पड़े, जिसमें वरदान कश्यप को कुल 395 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को 325 मतों से संतोष करना पड़ा। चुनाव मैदान में ABVP की ओर से अध्यक्ष पद पर वरदान कश्यप, उपाध्यक्ष पद पर नेहा और सचिव पद पर अरनव जैन चुनाव लड़ रहे थे।
बुलंदशहर से है गहरा नाता
दिल्ली में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे वरदान कश्यप मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बुलंदशहर के विवेकानंद इंटर कॉलेज से हुई, जहाँ उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर टॉप किया था। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे और केशव महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई शुरू की।
घर परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर
वरदान की इस ऐतिहासिक जीत पर उनके गृह क्षेत्र बुलंदशहर और दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में जश्न का माहौल है। उनकी माता ज्योति कश्यप ने बेटे की इस सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह उसकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।
राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के युवा राष्ट्रीय महासचिव पं. दीपक मांकडी समेत कई गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने वरदान को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। समर्थकों का कहना है कि वरदान की इस जीत ने डीयू की छात्र राजनीति में बुलंदशहर का नाम रोशन किया है।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026













