महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील अंतर्गत अड्डा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आज खुद बदहाली के आंसू रो रहा है। 21 अप्रैल 2001 को उद्घाटित हुआ यह अस्पताल लगभग 25 वर्षों बाद जर्जर हालत में पहुंच चुका पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील अंतर्गत अड्डा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आज खुद बदहाली के आंसू रो रहा है। 21 अप्रैल 2001 को उद्घाटित हुआ यह अस्पताल लगभग 25 वर्षों बाद जर्जर हालत में पहुंच चुका है, जिससे मरीजों व स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
मौके के निरीक्षण में अस्पताल भवन, विशेषकर ऊपरी तल की हालत बेहद भयावह और दयनीय पाई गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों बीत जाने के बावजूद जनप्रतिनिधियों द्वारा इस ओर ध्यान न देना और आवाज न उठाना उदासीनता को दर्शाता है।
अस्पताल की दुर्दशा और ठप पड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए जनहित में मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। स्थानीय जनता का कहना है कि उन्हें केवल चुनावी वादे नहीं, बल्कि धरातल पर एक सुरक्षित और सुसज्जित अस्पताल चाहिए।
गांव की सड़कों और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने दिए जांच के आदेशhttps://t.co/uOQW9IVU5M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 3, 2026













