जौनपुर

जौनपुर जनपद के स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंजरी गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंजरी गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पशु आहार से लदी एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक टायर फटने के कारण असंतुलित होकर नेशनल हाईवे मार्ग पर ही पलट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ट्रक कुल्हाड़िया (बिहार) से पशु आहार लादकर हैदरगढ़ (जगदीशपुर) के लिए जा रही थी। जैसे ही ट्रक जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के इंजरी गांव के पास पहुँची, तभी अचानक उसका अगला या पिछला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। टायर फटने से चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
इस भीषण हादसे में ट्रक चालक रामु गुप्ता (निवासी: बखरपुर, बहराइच) और खलासी श्यामु (निवासी: ईशानगर, लखीपुर खीरी) गनीमत रहे कि बाल-बाल बच गए, उन्हें किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है। घटना के तुरंत बाद चालक ने हादसे की सूचना फोन पर गाड़ी के मालिक को दे दी है। पुलिस मामले की जांच और आगे की व्यवस्था में जुटी हुई है।
अमेठी: जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरहा पावर हाउस के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो अनियंत्रित ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। pic.twitter.com/FyxCud0zlq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 20, 2026













