बड़ौत: भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष को नजरबंद करने के आरोप पर किसानों का हंगामा, पुलिस से तीखी नोकझोंक

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत पुलिस की एक कथित कार्रवाई के विरोध में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भानु गुट से जुड़े किसानों ने बड़ौत में जोरदार हंगामा किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत पुलिस की एक कथित कार्रवाई के विरोध में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भानु गुट से जुड़े किसानों ने बड़ौत में जोरदार हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी को नजरबंद करने के लिए पुलिस उनके पास पहुँची थी, जिसकी भनक लगते ही बड़ी संख्या में किसान मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बड़ौत में हाईवे के पास किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक चलती रही। बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। किसानों का कहना था कि वे इस तानाशाही रवैये और पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में धरना देने की तैयारी कर रहे थे।

अचानक बड़ी संख्या में किसानों के जुटने से कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए किसानों से बातचीत की और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने किसानों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है, जबकि किसानों ने प्रशासन के इस कदम पर कड़ी नाराजगी जताई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.